Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam)

By | July 9
Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam) Hindi Grammar Online Seam – Hindi meanings: संधि – sandhi, Definition Synonyms

सामान्य हिन्दी ● Hindi Grammar : Sandhi (Seam) ( संधि)

☞ संधि :-
दो पदों में संयोजन होने पर जब दो वर्ण पास -पास आते हैं , तब उनमें जो विकार सहित मेल होता है , उसे संधि कहते हैं !
संधि तीन प्रकार की होती हैं :-
(1). स्वर संधि – दो स्वरों के पास -पास आने पर उनमें जो रूपान्तरण होता है , उसे स्वर कहते है ! स्वर संधि के पांच भेद हैं :-
1. दीर्घ स्वर संधि
2. गुण स्वर संधि
3. यण स्वर संधि
4. वृद्धि स्वर संधि
5. अयादि स्वर संधि
1- दीर्घ स्वर संधि- जब दो सवर्णी स्वर पास -पास आते हैं , तो मिलकर दीर्घ हो जाते हैं !
जैसे –
अ+अ = आ- भाव +अर्थ = भावार्थ
इ +ई = ई- गिरि +ईश = गिरीश
आ +आ =आ- विद्या +आलय = विधालय
उ +उ = ऊ – अनु +उदित = अनूदित
ऊ +उ =ऊ – वधू +उत्सव =वधूत्सव
आ +आ =आ – विद्या +आलय = विधालय

2- गुण संधि :- अ तथा आ के बाद इ , ई , उ , ऊ तथा ऋ आने पर क्रमश: ए , ओ तथा अनतस्थ र होता है इस विकार को गुण संधि कहते है !
जैसे :-
अ +इ =ए- देव +इन्द्र = देवेन्द्र
अ +ऊ =ओ -जल +ऊर्मि = जलोर्मि
अ +ई =ए – नर +ईश = नरेश
आ +इ =ए – महा +इन्द्र = महेन्द्र
आ +उ =ओ – नयन +उत्सव = नयनोत्सव

3- यण स्वर संधि :- यदि इ , ई , उ , ऊ ,और ऋ के बाद कोई भिन्न स्वर आए तो इनका परिवर्तन क्रमश: य , व् और र में हो जाता है !
जैसे –
इ का य = इति +आदि = इत्यादि
ई का य = देवी +आवाहन = देव्यावाहन
उ का व = सु +आगत = स्वागत
ऊ का व = वधू +आगमन = वध्वागमन
ऋ का र = पितृ +आदेश = पित्रादेश

3- वृद्धि स्वर संधि :- यदि अ अथवा आ के बाद ए अथवा ऐ हो तो दोनों को मिलाकर ऐ और यदि ओ अथवा औ हो तो दोनों को मिलाकर औ हो जाता है !
जैसे –
अ +ए =ऐ – एक +एक = एकैक
अ +ऐ =ऐ – मत +ऐक्य = मतैक्य
अ +औ=औ – परम +औषध = परमौषध
आ +औ =औ – महा +औषध = महौषध
आ +ओ =औ – महा +ओघ = महौघ

5- अयादि स्वर संधि :- यदि ए , ऐ और ओ , औ के पशचात इन्हें छोड़कर कोई अन्य स्वर हो तो इनका परिवर्तन क्रमश: अय , आय , अव , आव में हो जाता है
जैसे –
ए का अय- ने +अन = नयन
ऐ का आय- नै +अक = नायक
ओ का अव – पो +अन = पवन
औ का आव – पौ +अन = पावन
न का परिवर्तन ण में = श्रो +अन = श्रवण

(2)- व्यंजन संधि :- व्यंजन के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उस व्यंजन में जो रुपान्तरण होता है , उसे व्यंजन संधि कहते हैं
जैसे :-
प्रति +छवि = प्रतिच्छवि
दिक् +अन्त = दिगन्त
दिक् +गज = दिग्गज
अनु +छेद =अनु
व्यंजन संधि………परीक्षोपयोगी कुछ विशिष्ट उदाहरण
  • कञ्चन/कंचन=कम्+चन
  • सञ्चय/संचय=सम्+चय
  • सञ्जय/संजय=सम्+जय
  • किञ्चित/किँचित=किम्+चित
  • अञ्जन/अंजन=अम्+जन
  • सन्देश/संदेश=सम्+देश
  • सन्देह संदेह=सम्+देह
  • धनञ्जय/धनंजय=धनम्+जय
  • वसुन्धरा/वसुंधरा=वसुम्+धरा
  • पतञ्जलि/पतंजलि=पतम्+अंजलि

Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam) 

6 thoughts on “Hindi Grammar : सामान्य हिन्दी संधि ● Sandhi (Seam)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *